Responsive Search Bar

UP Police Constable Bharti 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है! उत्तर प्रदेश पुलिस में कुल 32,679 पदों पर भर्ती होगी। 12th Pass candidates यह Golden Opportunity जरूर पकड़ें। ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी 2026 तक चलेगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें और Apply Online करें।

Highlight Box (महत्वपूर्ण जानकारी):

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPBPB)
पद का नाम UP Police Constable (PAC, Civil Police, SSF, Jail Warder आदि)
कुल पद 32,679 Posts
योग्यता 12th Pass (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
आवेदन शुरू 31 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
आवेदन फीस General/EWS/OBC: ₹500, SC/ST: ₹400
आयु सीमा 18 से 25/28/30/33 वर्ष (Category और Gender के अनुसार)
सैलरी लगभग ₹21,700 – ₹69,100 (Level-3)

UP Police Constable Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

घटना तिथि
नोटिफिकेशन जारी तिथि 31 दिसंबर 2025
आवेदन शुरू होने की तिथि 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
जमा फीस का समायोजन 02 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date) जल्द ही सूचित की जाएगी
एडमिट कार्ड (Admit Card) जल्द ही सूचित की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fee)

Category शुल्क
General / EWS / OBC ₹ 500
SC / ST ₹ 400

भुगतान का तरीका: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि।

आयु सीमा (Age Limit)

आयु की गणना 01 जुलाई 2025 की स्थिति के अनुसार होगी।

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age):18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age):
    • पुरुष (Male):UR/EWS – 25 वर्ष | OBC/SC/ST – 30 वर्ष
    • महिला (Female):UR/EWS – 28 वर्ष | OBC/SC/ST – 33 वर्ष

नोट: आयु में छूट (Age Relaxation) UP Police Constable भर्ती नियमों के अनुसार लागू होगी।

योग्यता (Eligibility Details)

  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Intermediate) पास होना चाहिए।
  • शारीरिक योग्यता (Physical Eligibility):नीचे दी गई टेबल के अनुसार Height, Chest और Weight मापदंड पूरे करने होंगे।
  • दक्षता परीक्षण (Efficiency Test):शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/Race) पास करना होगा।

UP Police Constable Vacancy Details 2026 (पदवार व रिक्तियां)

Category-wise Vacancy:

Category रिक्तियों की संख्या
General 13093
EWS 3264
OBC 8818
SC 6857
ST 647
Total 32679

Post-wise Vacancy:

पद का नाम रिक्तियों की संख्या
कांस्टेबल PAC / Armed Police 15131
कांस्टेबल (Civil Police) – Male / Female 10469
कांस्टेबल (Special Security Force) 1341
कांस्टेबल / PAC (Female) 2282
जेल वार्डर (Jail Warder – Male) 3279
जेल वार्डर (Jail Warder – Female) 106
कांस्टेबल (Mounted) 71

शारीरिक मापदंड (Physical Standard Test – PST)

पुरुष उम्मीदवारों के लिए (For Male Candidates):

Category Height (ऊंचाई) Chest (छाती)
UR / OBC / SC 168 CM 79-84 CM
ST 160 CM 77-82 CM

महिला उम्मीदवारों के लिए (For Female Candidates):

Category Height (ऊंचाई) Min. Weight (न्यूनतम वजन)
UR / OBC / SC 152 CM 40 KG
ST 147 CM 40 KG

शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)

Category Race Distance (दौड़ की दूरी) Time Duration (समय सीमा)
Male (पुरुष) 4.8 KM 25 मिनट
Female (महिला) 2.4 KM 14 मिनट

UP Police Constable Salary और करियर

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार अच्छा वेतनमान मिलेगा।

  • पे स्केल:Pay Level-3
  • वेतनमान:लगभग ₹21,700 – ₹69,100 प्रति माह (Basic Pay + Grade Pay + अन्य भत्ते)
  • सरकारी लाभ:महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल सुविधा, पेंशन आदि।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Police Constable भर्ती में चयन इन चरणों (steps) के आधार पर होगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Examination)
  2. शारीरिक मापदंड परीक्षण (Physical Standard Test – PST)
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test – PET)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

लिखित परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Step by Step)

UP Police Constable Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/Home/Index पर जाएं।
  2. “UP Police Constable Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. “Apply Online” बटन पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और अपना फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करें।
  7. फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट (Print Out) जरूर निकाल लें।

नोट: आवेदन से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन (Official Notification) जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

क्रिया लिंक
Apply Online (आवेदन करें) यहाँ क्लिक करें
आयु छूट नया नोटिस यहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/Home/Index

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. UP Police Constable Bharti 2026 में आवेदन कब तक कर सकते हैं?
Ans: आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है। ऑनलाइन फॉर्म इसी दिन तक भरे जा सकते हैं।

Q2. क्या 12th Pass करने के बाद यह जॉब Apply कर सकते हैं?
Ans: हां, बिल्कुल! UP Police Constable Bharti के लिए Minimum Qualification 12th Pass है।

Q3. UP Police Constable की Age Limit क्या है?
Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु Category और Gender के हिसाब से 25, 28, 30 या 33 वर्ष है। Details ऊपर देखें।

Q4. इस भर्ती में कितनी Vacancies हैं? (Kitni Vacancies Hai?)
Ans: इस बार UP Police में कुल 32,679 Posts पर भर्ती होगी।

Q5. Physical Test में क्या-क्या टेस्ट होता है?
Ans: PST (Height, Chest, Weight चेक) और PET (दौड़ Race) होता है। जो details ऊपर टेबल में दी गई हैं।

Related Job Posts

Leave a Comment