Responsive Search Bar

Latest Jobs

Bihar District Court Attender Bharti 2026: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका

नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी 10वीं पास हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। बिहार जिला न्यायालय (Bihar District Court) में अटेंडर (Attender) / कार्यालय सहायक (Office Assistant) के पदों पर भर्ती निकली है, जहां बिना परीक्षा (Without Exam) के सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

व्यवहार न्यायालय, बेतिया (पश्चिम चंपारण) ने 10 फरवरी 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह उन सभी बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो जिला न्यायालय (District Court) में सम्मानजनक नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं।

Bihar District Court Attender Bharti 2026

इस लेख में हम आपको Bihar District Court Attender Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria), आयु सीमा (Age Limit), वेतनमान (Salary), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन कैसे करें (How to Apply), और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Bihar District Court Attender Bharti 2026 – Overview (संक्षिप्त विवरण)

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम (Recruitment Name) Bihar District Court Attender Bharti 2026
कार्यालय का नाम (Office Name) OFFICE OF THE PRINCIPAL DISTRICT & SESSION JUDGE, WEST CHAMPARAN AT BETTIAH
विज्ञापन संख्या (Advt No.) 01 / 2026
पद का नाम (Post Name) अटेंडर (Attender) / कार्यालय सहायक (वर्ग-IV)
कुल रिक्तियां (Total Vacancies) 10 पद
नौकरी का प्रकार (Nature of Job) पूर्णतः अस्थायी (Purely Temporary) – 11 महीने के लिए
आवेदन मोड (Application Mode) ऑफलाइन (सीधे जमा करें या डाक से भेजें)
आवेदन शुल्क (Application Fee) शून्य (बिल्कुल निःशुल्क)
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) 23 फरवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) https://bettiah.dcourts.gov.in

Bihar District Court Attender Bharti 2026 क्या है?

बिहार जिला कोर्ट अटेंडर भर्ती 2026 एक ऑफलाइन भर्ती प्रक्रिया है, जिसमें बेतिया (पश्चिम चंपारण) जिला न्यायालय में अटेंडर (वर्ग-IV) के कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी। चयन पूरी तरह से साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

यह नौकरी शुरुआत में 11 महीने के लिए अस्थायी आधार पर दी जाएगी। यदि आपका चयन होता है तो आपका कार्यस्थल जिला न्यायालय होगा, जहां आप जज साहब और अन्य अधिकारियों के साथ काम करेंगे। यह अनुभव भविष्य में स्थायी न्यायालय भर्तियों की तैयारी के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates & Events)

घटना (Events) तिथियाँ (Dates)
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि 10 फरवरी, 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि 10 फरवरी, 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (हाथों हाथ या डाक से) 23 फरवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
इंटरव्यू की संभावित तिथि बाद में घोषित की जाएगी

पदवार रिक्ति विवरण (Post Wise Vacancy Details)

पद का नाम (Post Name) रिक्त पदों की संख्या (No. of Vacancies)
अटेंडर (वर्ग-IV / Class-IV) 10 (यह संख्या घट या बढ़ सकती है)

वेतनमान (Salary Structure)

पद का नाम वेतनमान (सैलरी)
अटेंडर (वर्ग-IV / Class-IV) बिहार सरकार द्वारा निर्धारित अकुशल (Non-Skilled) कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी के अनुसार लगभग ₹14,000 से ₹20,000 प्रति माह

नौकरी की प्रकृति (Nature of Job)

पद का नाम कार्य की प्रकृति
अटेंडर (वर्ग-IV / Class-IV) यह नौकरी पूरी तरह अस्थायी (Temporary) है। शुरुआत में 11 महीने के लिए या नियमित नियुक्ति होने तक रखा जाएगा।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नाम अनिवार्य आयु सीमा
अटेंडर (वर्ग-IV / Class-IV) आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 को की जाएगी।

• न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 वर्ष
• अधिकतम आयु (Maximum Age): 40 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation): आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नाम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
अटेंडर (वर्ग-IV / Class-IV) निवास संबंधी योग्यता (Domicile): उम्मीदवार बिहार का निवासी होना चाहिए। पश्चिम चंपारण जिले के निवासियों को प्राथमिकता (Preference) दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक / 10वीं पास (Matric / 10th Pass) किया हो।

अन्य कौशल (Other Skills): यदि आपके पास ड्राइविंग (Driving), गार्डनिंग (बागवानी), प्लंबिंग (Plumbing) या बिजली मिस्त्री (Electrician) का अनुभव या प्रमाण पत्र है तो उसे जरूर संलग्न करें। इससे चयन की संभावना बढ़ जाएगी।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची (List of Required Documents)

बिहार जिला कोर्ट अटेंडर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी:

  1. मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र और मार्कशीट(Matric Certificate & Marksheet)
  2. जन्म तिथि का प्रमाण(10वीं का सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र)
  3. आवासीय प्रमाण पत्र(Residence Certificate / Domicile)
  4. जाति प्रमाण पत्र(Caste Certificate) – यदि आरक्षित वर्ग से हैं तो
  5. पहचान पत्र(आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस)
  6. दो हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो(Recent Passport Size Photos)
  7. अनुभव प्रमाण पत्र(Experience Certificate) – यदि पहले कहीं काम किया हो
  8. ड्राइविंग लाइसेंस(Driving License) – यदि हो तो अवश्य लगाएं
  9. स्व-घोषणा पत्र(Self Declaration) – फॉर्म के नीचे दिए गए स्थान पर हस्ताक्षर करें

चयन प्रक्रिया (Selection Process / Mode of Selection)

Bihar District Court Attender Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया अन्य सरकारी भर्तियों से बिल्कुल अलग है। यहां किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

  1. कोई लिखित परीक्षा नहीं:किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या ऑफलाइन लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं ली जाएगी।
  2. आवेदनों की स्क्रूटनी:सबसे पहले प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की जांच (Scrutiny) की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज सही और पूर्ण होंगे, उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  3. साक्षात्कार (Interview):शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सामान्य ज्ञान, विवेक (Common Sense) और आपके व्यवहार से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
  4. सूचना:इंटरव्यू की तिथि और स्थान की सूचना बेतिया कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://bettiah.dcourts.gov.in पर दी जाएगी।
  5. अंतिम चयन:इंटरव्यू में प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर अंतिम रूप से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

चयन की संभावना बढ़ाने के टिप्स:

  • ड्राइविंग लाइसेंस:अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है तो उसे जरूर लगाएं।
  • कार्य अनुभव:कहीं भी पहले काम किया हो तो उसका प्रमाण पत्र लगाना न भूलें।
  • स्थानीय संपर्क:चूंकि परीक्षा नहीं है, ऐसे में यदि जिला न्यायालय में आपका कोई परिचित है, तो इसका लाभ मिल सकता है। (यह एक सामान्य सुझाव है)।

आवेदन कैसे करें? (How To Apply In Bihar District Court Attender Bharti 2026?)

यह पूरी तरह से ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

Bihar District Court Attender Bharti 2026

स्टेप 1: आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन पत्र डाउनलोड करें

  • सबसे पहले बेतिया जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bettiah.dcourts.gov.in पर जाएं।
  • ‘नोटिफिकेशन’ या ‘What’s New’ सेक्शन में जाकर Bihar District Court Attender Bharti 2026 से जुड़े PDF नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर लें।
  • इस नोटिफिकेशन केपेज नंबर 05 पर आपको आवेदन पत्र (Application Form) मिल जाएगा।

स्टेप 2: आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें

  • डाउनलोड किए गए फॉर्म को अच्छी क्वालिटी में प्रिंट कर लें।

स्टेप 3: आवेदन पत्र को हाथ से भरें

  • प्रिंट निकालने के बाद, साफ-सुथरे अक्षरों में हाथ से (Handwritten) फॉर्म भरें। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।

स्टेप 4: दस्तावेजों को स्व-प्रमाणित करके अटैच करें

  • ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों (10वीं मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो, जाति प्रमाण पत्र आदि) कीस्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी निकाल लें।
  • इन सभी दस्तावेजों को भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दें।

स्टेप 5: लिफाफे पर पता लिखें

  • अब सभी दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र को एकसफेद लिफाफे (White Envelope) में सुरक्षित रखें।
  • इस लिफाफे के ऊपर साफ-साफ लिखें:“APPLICATION FOR ENGAGEMENT AS ATTENDER (CLASS-IV) ON TEMPORARY BASIS – 2026”

स्टेप 6: फॉर्म जमा करें (दो तरीके)

  • विकल्प 1 (सीधे जमा करना):इस लिफाफे को लेकर सीधे नीचे दिए गए पते पर जाकर 23 फरवरी 2026, शाम 5:00 बजे तक जमा कर दें। ऐसा करने से आपको 100% संतुष्टि मिल जाएगी कि आपका फॉर्म पहुंच गया है।
  • विकल्प 2 (डाक से):अगर आप बेतिया से दूर हैं, तो इस लिफाफे को स्पीड पोस्ट (Speed Post) या रजिस्टर्ड डाक (Registered Post) से नीचे दिए गए पते पर भेजें। ध्यान रखें कि पोस्ट 23 फरवरी 2026, शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए।

पता (Address to Send Application):

The Principal District & Sessions Judge,
Civil Court, Bettiah – West Champaran,
Bihar – 845438

महत्वपूर्ण सुझाव (Important Tips)

  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी पर अपने हस्ताक्षर (Signature) जरूर करें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसकी एक सेल्फ कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
  • यदि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या है, तो नोटिफिकेशन में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें, यह भर्ती सिर्फ बेतिया के लिए है। लेकिन प्रक्रिया समान है, तो इसे समझकर आप अपने जिले में जब भी यह भर्ती निकले, आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरण (Description) लिंक (Link)
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Official Notification) यहां क्लिक करें
आवेदन पत्र डाउनलोड करें (Download Application Form) यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) bettiah.dcourts.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: Bihar District Court Attender Bharti 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्तियां की जाएगी?
उत्तर: बिहार जिला कोर्ट अटेंडर भर्ती 2026 के तहत अटेंडर (वर्ग-IV) के कुल 10 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

Q2: क्या इस भर्ती में कोई परीक्षा (Exam) देनी होगी?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन सीधे साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

Q3: Bihar District Court Attender Bharti 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 फरवरी, 2026 (शाम 5:00 बजे तक) अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड में जमा कर सकते हैं।

Q4: इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (Matric Pass) होना अनिवार्य है।

Q5: क्या यह नौकरी स्थायी (Permanent) है?
उत्तर: नहीं, यह नौकरी फिलहाल अस्थायी (Temporary) है। इसे शुरुआत में 11 महीने के लिए या नियमित नियुक्ति होने तक के लिए रखा जाएगा।

Q6: क्या आवेदन के लिए कोई शुल्क (Fee) देना होगा?
उत्तर: नहीं, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। यह पूरी तरह से निःशुल्क (Free of Cost) है।

Q7: क्या मैं दूसरे जिले से आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वरीयता (Preference) पश्चिम चंपारण जिले के स्थानीय निवासियों को दी जाएगी।

Q8: अगर मेरे जिले में यह भर्ती निकले तो मुझे कैसे पता चलेगा?
उत्तर: हमारी वेबसाइट onlineupdate.in को नियमित रूप से विजिट करें और हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप चैनल से जुड़े रहें। जैसे ही किसी दूसरे जिले में यह भर्ती निकलेगी, हम सबसे पहले आपको अपडेट करेंगे।

दोस्तों, Bihar District Court Attender Bharti 2026 उन सभी बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अगर आप 10वीं पास हैं और आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। फॉर्म बिल्कुल फ्री है, प्रक्रिया सरल है, और नौकरी जिला न्यायालय (District Court) जैसी प्रतिष्ठित संस्था में मिलेगी।

यह नौकरी भले ही अस्थायी हो, लेकिन यह आपको कोर्ट का कल्चर समझने, अधिकारियों के साथ काम करने का अनुभव देगी और भविष्य में होने वाली स्थायी भर्तियों के लिए आपकी तैयारी को मजबूत बनाएगी।

तो देर किस बात की? अभी अपने सभी दस्तावेज तैयार करें, फॉर्म भरें और 23 फरवरी 2026 से पहले इसे जमा कर दें। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस जानकारी को जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस भर्ती का लाभ उठा सकें।

धन्यवाद! नई सरकारी भर्तियों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

About Us

onlineupdate.in is an independent digital platform providing authentic and timely updates on government jobs, results, admit cards, admissions, schemes, and technology news. We are not affiliated with any government authority; our dedicated team works continuously to deliver accurate, verified, and real-time information to users across India.

Follow Us

Subscribe For New Job Updates

[wpforms id="1118" title="false"]