Responsive Search Bar

Latest Jobs

Bihar Vikas Mitra Recruitment 2026: जहानाबाद सहित कई जिलों में पंचायत स्तर पर 24000 रुपए सैलरी, ऑफलाइन फॉर्म 20 फरवरी तक

बिहार सरकार के द्वारा जहानाबाद, सारण, नालंदा, भोजपुर, गया, गोपालगंज सहित कई जिलों में पंचायत विकास मित्र भर्ती 2026 निकाली गई है। अगर आप बिहार के महादलित समुदाय से आते हैं और अपने पंचायत या वार्ड में विकास कार्यों में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी से 20 फरवरी 2026 के बीच अपने प्रखंड या नगर निकाय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Highlight Box (मुख्य जानकारी)

विवरण जानकारी
भर्ती का नाम बिहार पंचायत विकास मित्र भर्ती 2026
विभाग जिला कल्याण कार्यालय, बिहार सरकार
पद का नाम विकास मित्र
कुल पद विभिन्न पंचायत/वार्ड समूह (रिक्तियां जिला अनुसार अलग)
आवेदन शुल्क शून्य (सभी वर्गों के लिए नि:शुल्क)
योग्यता मैट्रिक या फिर पांचवीं से नौवीं पास (महिलाओं के लिए छूट)
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष (01.01.2026 के अनुसार)
सैलरी/मानदेय ₹24,000 प्रति माह
आवेदन की तिथि 13 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक
चयन प्रक्रिया मेधा सूची (प्रपत्र 01 एवं 02) एवं आपत्ति निवारण के बाद अंतिम सूची

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

गतिविधि तिथि
संबंधित प्रखंड/नगर निकाय में आवेदन जमा करने की तिथि 13.02.2026 से 20.02.2026
मेधा सूची (प्रपत्र 01) का प्रकाशन 23.02.2026
प्रपत्र 01 पर आपत्ति दर्ज करना एवं निराकरण 24.02.2026 से 25.02.2026
अंतिम मेधा सूची (प्रपत्र 02) का प्रकाशन 26.02.2026
प्रपत्र 02 पर आपत्ति दर्ज करना 27.02.2026 से 28.02.2026
आपत्ति निवारण 05.03.2026 से 07.03.2026
अंतिम चयन सूची एवं नियोजन पत्र जारी 11.03.2026
नियोजन पत्र वितरण / शपथ ग्रहण 16.03.2026

Application Fee (आवेदन शुल्क)

वर्ग शुल्क
GEN / EWS / OBC कोई शुल्क नहीं
SC / ST / PH कोई शुल्क नहीं

Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 50 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर

(किसी भी प्रकार की आयु में छूट का उल्लेख नहीं दिया गया है, लेकिन महिलाओं को शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है।)

Eligibility Details (पात्रता मापदंड)

  • आवेदक महादलित परिवार/जाति से होना चाहिए।
  • जिस पंचायत/वार्ड समूह में विकास मित्र का चयन होना है, आवेदक वहीं कास्थायी निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक या समकक्ष।
  • अगर मैट्रिक पास उम्मीदवार उपलब्ध नहीं है तो नौवीं, आठवीं, सातवीं, छठी या पांचवीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है।
  • प्राथमिकता क्रम: नन-मैट्रिक > नवमी पास > आठवीं पास > इसी प्रकार आगे।
  • महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष छूट: यदि महिला साक्षर है, अक्षर योजना या स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है, तो शैक्षणिक योग्यता न होने पर भी चयन संभव।
  • मैट्रिक या उच्च योग्यता वाले उम्मीदवार मिलने पर निम्न योग्यता वाले का चयन नहीं किया जाएगा।
  • समान शैक्षणिक योग्यताहोने पर कम उम्र वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

Salary Details (मानदेय / वेतन)

  • प्रति माह ₹24,000/- (सरकार द्वारा निर्धारित)
  • यह राशि समय-समय पर संशोधित हो सकती है।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

विकास मित्र का चयन पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा:

  1. प्रारंभिक आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
  2. प्रपत्र 01 (मेधा सूची) 23 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।
  3. इस सूची पर 24-25 फरवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी।
  4. आपत्ति निवारण के बाद प्रपत्र 02 (अंतिम मेधा सूची) 26 फरवरी को जारी होगी।
  5. 27-28 फरवरी तक दूसरी आपत्तियां ली जाएंगी।
  6. 5 से 7 मार्च के बीच आपत्तियों का निपटारा।
  7. अंतिम चयन सूची 11 मार्च 2026 को जारी।
  8. 16 मार्च 2026 को नियुक्ति पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण।

चयन अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया जाएगा।

How to Apply – Step by Step (आवेदन कैसे करें)

बिहार विकास मित्र भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. फॉर्म डाउनलोड करें– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://bmvm.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें या संबंधित प्रखंड कार्यालय से प्राप्त करें।
  2. फॉर्म भरें– सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें, जैसे नाम, पता, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता आदि।
  3. दस्तावेज संलग्न करें– सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति फॉर्म के साथ लगाएं।
  4. प्रखंड कार्यालय में जमा करें– भरे हुए आवेदन पत्र को 20 फरवरी 2026 तक अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कार्यालय या नगर निकाय कार्यालय में जमा कर दें।
  5. रसीद प्राप्त करें– जमा करने के बाद मिलने वाली रसीद को सुरक्षित रख लें।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

लिंक का नाम यूआरएल / विवरण
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें Click Her
जहानाबाद जिला नोटिफिकेशन Click Here
सारण (छपरा) नोटिफिकेशन Click Here
नालंदा नोटिफिकेशन Click Here
भोजपुर (आरा) नोटिफिकेशन Click Here
गया नोटिफिकेशन Click Her
गोपालगंज नोटिफिकेशन Click Here
आधिकारिक वेबसाइट https://bmvm.bihar.gov.in/
सभी जिलों की वेबसाइट Click Here

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: क्या बिहार विकास मित्र भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन भरकर संबंधित प्रखंड कार्यालय में जमा करना होगा।

Q2: क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है।

Q3: अगर मैं महिला हूं और मैट्रिक पास नहीं हूं, तो क्या आवेदन कर सकती हूं?
हाँ, अगर आप साक्षर हैं, स्वयं सहायता समूह या अक्षर योजना से जुड़ी हैं, तो आप आवेदन कर सकती हैं।

Q4: विकास मित्र का चयन कैसे होगा?
चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेधा सूची बनाकर किया जाएगा। सबसे अधिक योग्यता वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

Q5: क्या अन्य जिले का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है?
नहीं, आवेदक उसी पंचायत या वार्ड समूह का निवासी होना चाहिए जहां विकास मित्र का चयन होना है।

नोट: यह पोस्ट केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन देखें।